Gandhi Jayanti 2024

आज दिनांक 2/10/24 को बी.एन कॉलेज भागलपुर मे गांधी जयंती के अवसर पर एन एस एस इकाई के द्वारा महात्मा गांधी एवम लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।इस अवसर पर प्राचार्य प्रो(डॉ) अशोक कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलन करते हुए, गांधी एवम शास्त्री जी के विचारो से छात्र छात्राओं को अवगत कराया। मुख्य वक्ता डॉ राकेश कुमार रंजन और डा अमलेंदु कुमार अंजन ने गांधी जी के समग्र योगदान से बच्चों को अवगत कराया। कार्यक्रम पदाधिकारी डा मो इर्शाद अली ने इस अवसर पर कहा की जिस तरह से समाज एवम अंतरराष्ट्रीय जगत हिंसा के जद में है वैसे में भारत अहिंसा और शांति के गांधी के विचार से विश्व को शांति के नए मार्ग दिखा सकता है।आज भारत इस महा पुरुष को सम्पूर्ण विश्व नमन कर रहा है और संपूर्ण विश्व आज अहिंसा दिवस मना रहा है।इस अवसर पर प्राचार्य महोदय एवम कार्यक्रम पदाधिकारी ने मिलकर एक पेड़ गांधी के नाम से वृक्षारोपण किया। एन एस एस इकाई ने बी.एन कॉलेज से गांधी विचार विभाग तक पदयात्रा कर गांधी एवम शास्त्री के विचार से आम जनता को जागृत किया।इस अवसर पर स्वयंसेविका एवम स्वयंसेवकों ने गांधी विचार विभाग के आदम कद प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी किया एवम राष्ट्र गान गाकर इनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।