World Bicycle Day – 03.06.2025

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर आज बी.एन. कॉलेज, भागलपुर इकाई द्वारा विश्व साइकिल दिवस पर साईकिल रैली में भाग लिया गया। इस रैली का नेतृत्व शुभम कुमार ने किया, जिनके साथ दिव्य राज, कमलेश सहित अन्य कई छात्र भी सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।
रैली का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था। छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर यह संदेश दिया कि साइकिल न केवल एक सस्ता और स्वच्छ परिवहन साधन है, बल्कि यह शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए लाभकारी है।कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।