आकाशवाणी द्वारा आयोजित एकटेम्पोर भाषण प्रतियोगिता – 06.08.2025

बी.एन. कॉलेज में आकाशवाणी द्वारा आयोजित एकटेम्पोर भाषण प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न।

भागलपुर, 6 अगस्त 2025 — बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में आज आकाशवाणी के तत्वावधान में एकटेम्पोर (तात्कालिक) भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने ओजस्वी वक्तव्यों से श्रोताओं को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता में प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजनंदनी द्वितीय और मुस्कान कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनिरुद्ध कुमार द्वारा बधाई एवं सम्मानित किया गया। उन्होंने छात्रों को इस तरह के बौद्धिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का समन्वयन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुजाता कुमारी द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. आरती कुमारी, डॉ. ऋचा कुमारी, डॉ. किरण कुमारी एवं डॉ. दिव्यरानी ने निष्पक्ष मूल्यांकन कर निर्णायक भूमिका निभाई।

इस गरिमामयी आयोजन में कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षकगण – डॉ. अंतरा चौधरी, डॉ. इंदु कुमारी, डॉ. कंचन कुमारी, डॉ. अमिता कुमारी, बिजेन्द्र कुमार, रामानंद, एवं एकांत उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से आयोजन की गरिमा और अधिक बढ़ी।

आकाशवाणी भागलपुर से पधारे प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव श्री पार्वती के तथा उनके सहयोगी वरिष्ठ सहायक एन.पी. सिंह, मोहम्मद सरसार अहमद, एवं संजय कुमार की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

इस अवसर पर वक्तृत्व कला की प्रतिभा को मंच देने और छात्रों को आत्म-प्रकाशन का अवसर प्रदान करने के लिए आकाशवाणी और बी.ए. कॉलेज प्रशासन की संयुक्त पहल की सराहना की गई। आयोजन ने यह सिद्ध किया कि युवा वर्ग में विचार अभिव्यक्ति की शक्ति प्रचुर मात्रा में है, जिसे सही दिशा और मंच मिलने पर वे समाज के अग्रदूत बन सकते हैं।