World Population Day 2025

आज दिनांक 11/07/2025 को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर बी. एन कॉलेज भागलपुर मे एन एस एस इकाई के द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ इंदु कुमारी ने बताया कि आत्म निर्भर भारत एवं प्रधानमंत्री के 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जरूरी है कि एक संतुलित जनसंख्या नीति हो और प्राप्त जनसंख्या कौशल से युक्त हो। इस प्रकार से भारत अपने इस शक्ति का अवसर के रूप में प्रयोग कर सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉ आरती कुमारी के द्वारा किया गया।हिंदी विभाग की डॉ दिव्या रानी ने बताया कि भारत जनसंख्या की दृष्टि से एक युवा राष्ट्र है,इस लिए इसके भविष्य की संभावनाओं के द्वार खुले हुए है।एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मो इर्शाद अली ने जनसंख्या को भारत कि ताकत और अवसर का पिटारा कहा।अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्या ने परिवार नियोजन,के उपायों, कौशल विकास,एवं एक संतुलित जनसंख्या नीति के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।इस अवसर पर निधि , तान्या शानू, दिव्य राज,कारण, अभिषेक,श्यामल,गौरव, संजीव,कोमल, साक्षी, हिमांगी इत्यादि छात्र छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।