अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव उत्कर्ष 2026

आज दिनांक 06.04.2026 को बी.एन. कॉलेज, भागलपुर में सांस्कृतिक समिति के द्वारा अंतर महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव उत्कर्ष 2026 में महाविद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर भागलपुर नेशनल कॉलेज, भागलपुर के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध कुमार के द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने केक कटिंग कर छात्र-छात्राओं के साथ उत्साह एवं उमंग के पल साझा किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्षा डॉ. इंदु कुमारी ने बताया कि बी.एन. कॉलेज ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को करते हुए पदक तालिका में 19 अंक प्राप्त किए। यही 19 अंक बी.एल.एस. कॉलेज, नवगछिया को भी प्राप्त थे। विजेता का चयन ऐसी स्थिति में अध्यक्ष छात्र कल्याण के द्वारा टॉस (सिक्का उछाल) कर किया गया, जिसमें भागलपुर नेशनल कॉलेज, भागलपुर को रनर घोषित किया गया।

महाविद्यालय को दो गोल्ड मेडल एवं तीन सिल्वर मेडल के साथ बी.एन. कॉलेज ने अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज की और मुख्यालय के सभी कॉलेजों में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि बी.एन. कॉलेज के छात्र-छात्राओं में असीम संभावनाएं हैं, आवश्यकता उन्हें निखारने के अवसर की है।

प्राचार्य ने सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में छात्र-छात्राओं को और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी तथा वार्षिक आयोजन को और धारदार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगीत के छात्र-छात्राओं को साज-सज्जा हेतु आवश्यक आभूषण एवं कपड़े महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही, भविष्य में ऐसे सम्मान समारोहों में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सके।

इस अवसर पर उन्होंने सांस्कृतिक परिषद की अध्यक्षा डॉ. इंदु कुमारी, टीम मैनेजर डॉ. मो० इर्शाद अली एवं डॉ. कंचन सिंह को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र के साथ महाविद्यालय की ओर से उपहार भेंट किए गए।
इस अवसर पर उपस्थित स्नातकोत्तर वनस्पति विज्ञानं की विभागाध्यक्ष डॉ० सीता भगत एवं विख्यात पर्यावरणविद श्री मनोज ने छात्र-छत्रों को बधाई देते बी० एन० कॉलेज, भागलपुर को तिलकामांझी विश्वविद्यालय को मॉर्निंग स्टार कहा |

महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. आरती कुमारी, डॉ. मो० फिरोज आलम, डॉ. अंबिका कुमार, डॉ. राजेश कुमार, श्री पिंकू कुमार, डॉ. कुंदन कुमार, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अंतरा चौधरी, डॉ. विकास कुमार, डॉ. शैलेंद्र कुमार आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।