International Women’s Day – 2022

आज दिनांक  08/03/2022 को बी० एन० कॉलेज, भागलपुर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभावसर पर एक संगोष्टी का आयोजन किया गया  | कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ० नीलू कुमारी  ने की | इस संगोष्टी की मुख्य अतिथि पूर्व उपमेयर डॉ० प्रीति शेखर थी | संगोष्टी के मुख्य विषय पर प्रकाश डालते हुए नारी सशक्तिकरण पर जुड़े विविध पक्षों पर उन्होंने अपना विचार प्रस्तुत किया | उन्होंने आत्मनिर्भर महिला को नारी सशक्तिकरण का मुख्य केंद्र बिंदु माना उनका मत है की आर्थिक रूप से सबल एवं सक्षम नारी सामजिक समानता का आधार हो  सकता है, जबतक महिला आर्थिक रूप से सबल नहीं होगी वो पुरुषवादी मानसिकता से शोषित होती रहेगी |

अध्यक्षीय भाषण पर इस उपलक्ष्य में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ० नीलू कुमारी ने स्त्री पुरुष को समाज रूपी गाडी का दो पहिया कहा जो समुचित रूप से तभी चल सकता है जो सामान रूप से संतुलित और सबल हो | उन्होंने इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं से विशेष रूप से कहा कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास को आत्मसात कर नारी खुद को स्थापित कर प्रतिष्ठा प्राप्त कर सकती है | इस विषय पर विभिन्न विषयों के विभागाध्यक्षों ने अपने विचार प्रस्तुत किये | डॉ० पिंकू कुमार, डॉ० मो० इर्शाद अली, NSS पदाधिकारी डॉ० अम्बिका कुमार, डॉ० अमित किशोर सिंह, डॉ० राजेश कुमार, डॉ० पवन कुमार ने अपने विचार रखे | कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए आयोजन सचिव डॉ० आरती कुमारी ने विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए नारी उत्पीडन का विरोध और नारी सबलीकरण पर जोड़ दिया | महाविद्यालय छात्र-छात्राओं द्वारा कविता, गीत , भाषण का भी मंचन हुआ |

महाविद्यालय शिक्षकों, कर्मियों, छात्रों, NSS कैडेट, NCC  कैडेट द्वारा महिला संरक्षण और महिला जागरूकता पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया | बी.एन. कॉलेज, भागलपुर की एनएसएस इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के अवसर पर एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया एवं ई-प्रमाण पत्र का वितरण किया गया |

कार्यक्रम का मंच संचालन महाविद्यालय शिक्षिका डॉ० खालिदा नाज ने किया |

womens-day-press-release